BIHARMUZAFFARPURSTATE

मासूम की ह’त्या के पीछे युवती का पागलपन, प्रेमी के लिए एक दो नहीं बल्कि 18 वा’रदातों को दिया अं’जाम

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय अंशिका कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिल्पी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रेम संबंध के जुनून में आकर अपराध की खतरनाक राह चुन ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने प्रेमी को पाने की सनक में इस कदर डूब चुकी थी कि उसने एक-दो नहीं, बल्कि करीब 18 आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया और हर बार उन्हें हादसे का रूप देकर बचती रही।

युवती ने रची थी साजिश
इस हत्याकांड में आरोपी ने बेहद सुनियोजित साजिश रची। पहले एक लड़की का फर्जी ऑडियो तैयार कर एक महिला को बदनाम करने की कोशिश की गई। इसके बाद उसी साजिश को अंजाम देते हुए 5 साल की मासूम अंशिका कुमारी की हत्या कर दी गई, ताकि इस हत्या का आरोप उसी महिला पर लगाया जा सके।
आरोपी के पास से सबूत बरामद
हालांकि, पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से दो चाकू, दो मोबाइल सिम और खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मंगवाया गया था।

युवती का गांव के युवक के साथ था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसका ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। कई बार उसे फटकार और मारपीट का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसके मन में बदले और जुनून की भावना ने जन्म लिया और वह अपराध की दुनिया में उतर गई।


पुलिस ने क्या बताया?

सिकरहना एसडीपीओ उदय शंकर कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड का सफल खुलासा किया गया है। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.