मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर /सीनियर स्कूल में आयोजित स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के चौथे दिन भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आज सुबह से ही चारो हाउसों के हाउस मास्टर अपने-अपने हाउस के बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित करते नजर आयें, वहीं दर्शकदीर्घा में बैठे अभिभावकगण भी तालियों से प्रतिभागियों को उत्साहित करते दिखें।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, उर्जा एवं खेल भावना के साथ भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। चौथे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, हैण्डबॉल एवं लंबी कूद (Long Jump) एवं अन्य रोचक खेल शामिल रहें। जिनमें सभी हाउसों के प्रतिभागियों ने अनुशासित रुप से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।


इस क्रम में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़, बालक वर्ग में साहिल राज एवं बालिका वर्ग में सानिया परवीन का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा, वहीं लंबी कूद बालक वर्ग में सम्राट एवं बालिका वर्ग में अनुप्रिया लंबी छलांग लगाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया।


आज खेलों के समापन पर ग्रीन हाउस सारे हाउसों को पीछे छोड़ते हुए 359 अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विभिन्न हाउसों के कुल अंक निम्नलिखित हैं
- ग्रीन हाउस प्रथम (359 अंक)
- रेड हाउस द्वितीय (315 अंक)
- तृतीय (276 अंक) येलो हाउस
- ब्लू हाउस चतुर्थ (233 अंक)

इस स्वर्ण जयंती वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह 24 मार्च 2026 को होना निश्चित है। इस अवसर पर और भी कुछ प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।




Leave a Reply