BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

बिहार : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तय समय पर  इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। 86.23 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है जबकि छात्रों का प्रतिशत 84 है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26 अभ्यर्थी टॉपर हुए हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं स्टेट टॉपर हुई हैं जबकि साइंस में छात्र ने बाजी मारी है।

इस इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्द्र और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड के परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर नतीजे देख सकते हैं

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  पर जाएं। होमपेज पर “Bihar Board Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें। इसके बाद ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.