BIHARMUZAFFARPURSTATE

देर रात प्रेमी से मिल लौटी प्रेमिका, सुबह पंखे से ल’टकती ला’श ब’रामद; 1 ही मकान में रहते थे दोनों

पटना: बिहार की राजधानी पटना के कस्तूरबा नगर में रहने वाली युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र की है। वह प्रेमी के साथ रहती थी। दोनों की शादी भी होने वाली थी। उसने आत्महत्या क्यों की? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। फॉरेंसिक टीम से जांच कराई जाएगी। लड़की भागलपुर की स्थाई निवासी थी।

जानकारी के मुताबिक प्रेमिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके माता-पिता पटना पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद मतका का दीघा घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। भागलपुर की 25 वर्षीया एक युवती कस्तूरबानगर में रहकर पढ़ाई करती थी। उसी मकान के दूसरे फ्लैट में उसका प्रेमी भी रहता है। दोनों की शादी होने वाली थी। शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब प्रेमी से बातचीत कर वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह उसका प्रेमी जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।

 

मकान में रहने वाले अन्य लोगों के जुटने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। युवती कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने कोई सुसाइड नोट भी नहीं लिखा है जिससे पता चल सके कि उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस प्रेमी युवक और माता पिता से जानकारी जुटा रही है।

 

फंदे से उताकर प्रेमी युवती को अन्य लोगों की मदद से जल्द उठाकर दीघा स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। लेकिन, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया तो वापस लेकर आ गया। पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.