नालंदा: बिहार के नालंदा में पंचायती राज पदाधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. हफ्तेभर के भीतर निगरानी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है. भ्रटाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) अनुष्का कुमारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है.

छठ घाट का सीढ़ी बनाने का मामला
नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के खपुरा गांव निवासी अजय कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में छठ घाट की सीढ़ी निर्माण से संबंधित योजना शुरू करने और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर अनुष्का कुमारी ने रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत इन्होंने विजलेंस से की थी.

घूसखोर महिला पदाधिकारी गिरफ्तार
शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने विशेष टीम गठित की. इसके बाद योजना के तहत शिकायतकर्ता अजय कुमार को पैसे लेकर बीपीआरओ के पास भेजा गया. निगरानी की विशेष टीम पहले से शिकायतकर्ता बनकर कार्यालय में घात लगाए बैठे थे.

निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा
जैसे ही अजय कुमार ने महिला अधिकारी को पैसे (12 हजार रुपये) दिए, वैसे ही निगरानी की विशेष टीम ने धर दबोचा. टीम उसे अपने साथ पूछताक्ष के बाद पटना ले जाने की तैयारी कर रही है.

एक हफ्ते में दूसरी कार्रवाई
इससे पहले भी 16 मार्च की शाम निगरानी विभाग की टीम ने जिले के चंडी प्रखंड अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC) में तैनात मनोज कुमार वर्मा (शिक्षक) को 17 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई एक पीड़ित शिक्षिका की शिकायत के बाद की गई है.

बीईओ पर भी प्राथमिकी दर्ज
असल में कोर्ट के आदेश के बावजूद शिक्षिका का वेतन रोका हुआ था. उसी चालू कराने के नाम पर चंडी प्रखंड की शिक्षिका पदाधिकारी पुष्पा कुमारी की मिलीभगत से मनोज कुमार वर्मा ने रिश्वत की मांग की थी. बीईओ पर भी केस दर्ज हुआ है. जांच चल रही है.




Leave a Reply