BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी

बिहार: बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है. सूबे के कई जिले खासकर सीमावर्ती जिलों में वज्रपात-तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए यह चेतावनी जारी किया है.

21 मार्च तक के लिए जारी हुआ अलर्ट

आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से बताया गया है कि सूबे के 15 जिलों में 20 और 21 मार्च को तेज हवा-पानी-वज्रपात गिरने की संभावना है. सूबे के अधिकांश भागों में 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.\

आज रात 10 बजे तक कई जिलों में बारिश की संभावना

आपदा प्रबंधन विभाग के ताजा अलर्ट में बताया गया है कि पूर्वी चम्‍पारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी एवं पश्चिमी चम्‍पारण में आज रात 10 बजे तक मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा  के साथ मध्‍यम से भारी वर्षा हो सकती है. लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है. सारण एवं वैशाली समेत कई अन्य जिलों के लिए आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.