MUZAFFARPUR

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-पानी के बीच कुछ जगहों पर ओलावृष्टि, इन जिलों के लिए अलर्ट!

पटना: बिहार में बारिश की दस्तक हुई है. कई जगहों पर तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई है. जिस वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. हालांकि तेज हवा और ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि इससे फसलों का नुकसान पहुंच सकता है.

इन जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. अररिया, बेगूसराय, दरभंगा, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ तेज हवा की प्रबल संभावना है. इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक होने के आसार हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.