BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में पुलिस-ग्रामीणों के बीच झ’ड़प, पुलिस की फा’यरिंग में एक की मौ’त

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर है. गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव में मंगलवार देर रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस घटना में गोली लगने से 60 वर्षीय जगतवीर राय की मौत हो गई, जबकि थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

गिरफ्तारी करने पहुंची थी पुलिस

मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार एक नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. इसी के अनुपालन में गायघाट थाना पुलिस असिया गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. आरोपी को पकड़ने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.

‘रात 12 बजे घर में घुसी पुलिस’: मृतक के पड़ोसी अजय राय ने रात के 12 बज रहे थे. सभी लोग घर में सो रहे थे. इसी दौरान गायघाट थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में घर के पीछे से घुस गए. बिना कारण बताए तलाशी लेने लगी. जब हमने विरोध किया तो गाली-गलौज की गयी. जबरन थाना ले जाने लगा. जब मेरे घर वाले चोर-चोर का हल्ला किया तो पुलिस वाले घर से बाहर भाग गए.

स्थिति तनावपूर्ण

राजद नेता प्रभात किरण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जगतवीर राय ने देर रात घर में प्रवेश का विरोध किया था. इसी से नाराज होकर दरोगा ने कथित तौर पर उन्हें नजदीक से गोली मार दी. घटना के बाद असिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

‘आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग’

डीएसपी अलय वत्स ने बताया कि आरोपी भीखारी राय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रात में छापेमारी करने गई थी. इस दौरान अभियुक्त पक्ष ने ग्रामीणों को जुटाकर पुलिस पर पथराव, लाठी-डंडे से हमला किया. फायरिंग भी की. भीड़ में फंसने पर थानाध्यक्ष राजा सिंह ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की और टीम सुरक्षित निकली. घटना में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. जगतवीर राय की गोली लगने से मौत की सूचना है.

एसपी और डीएसपी कर रहे कैंप

ग्रामीण एसपी और डीएसपी पूर्वी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. इलाके में लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हमले में शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.