मुजफ्फरपुर : पवित्र नगरी गया जी में युवा रक्तदाता ग्रुप मुजफ्फरपुर के संस्थापक गोपी मेहता को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय रक्तदान सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्र सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे एवं शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के प्रपौत्र श्री अमित आज़ाद के द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, गया के द्वारा किया गया। समारोह में सामाजिक कार्यों एवं रक्तदान के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

गोपी मेहता लंबे समय से युवा रक्तदाता ग्रुप मुजफ्फरपुर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके इस मानवीय प्रयास से अनेक लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएंगे।





Leave a Reply