मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड के जगदीशपुर गांव की रहने वाली अर्चना कुमारी बीरेंद्र राय (सुधा डेयरी में चालक) की पुत्री, नीलम देवी की बेटी एवं गणेश राय की पोती, ने 11 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वह अपने गांव की पहली लड़की बन गई हैं जिसने यह सम्मानजनक उपलब्धि हासिल की है।

अर्चना बताती हैं कि चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना उनके माता-पिता का सपना था। उनके पिता ने परिवार के लिए जीवन में कई कठिनाइयाँ और दुख झेले, लेकिन हमेशा बेटी को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अर्चना ने अपनी सफलता को अपने पिता के सपने की पूर्ति बताया।

साधारण परिवार से आने के बावजूद अर्चना ने कभी हार नहीं मानी और लगातार अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती रहीं। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।

अर्चना कुमारी की यह उपलब्धि गांव की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है।




Leave a Reply