BIHARMUZAFFARPURSTATE

पटना हाईकोर्ट में जजों की बड़ी बहाली, नौ वकील बनेंगे न्यायाधीश, देखिए नामों की सूची

पटना : देश की न्यायिक व्यवस्था में एक अहम और काबिले-गौर फैसला सामने आया है। पटना हाईकोर्ट में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति हेतु नौ अधिवक्ताओं के नामों की विधिवत अनुशंसा की है। पटना हाईकोर्ट में जज बनाये जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट कालेजियम  ने पटना हाईकोर्ट के नौ अधिवक्ताओं की अनुशंसा की है।26 फरवरी,2026 सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की बैठक में  ये निर्णय लिया गया।

इन अनुशंसित अधिवक्ताओं में   मुहम्मद सिराज,रंजन कुमार झा, कुमार मनीष,संजीव कुमार,  गिरिजेश कुमार,  आलोक कुमार,  राज कुमार,राणा विक्रम सिंह और  विकास कुमार के नाम शामिल है। इनके नाम केंद्र सरकार के पास सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने भेजा।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद इसे मंजूरी के लिए महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष भेजा जायेगा।इनकी नियुक्ति पर राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद ये जज पद की शपथ लेंगे।

इन नौ अधिवक्ताओं,जिनकी अनुशंसा पटना हाईकोर्ट के जज बनाने के लिए की गयी है,के जज के रूप में शपथ लेते ही पटना हाईकोर्ट में जजों की संख्या 47 हो जाएगी। पटना हाईकोर्ट में जजों की स्वीकृत पदों की संख्या 53 है।इस तरह फिर छह जजों के पद रिक्त रहेंगे। इनकी नियुक्ति होने और शपथ ग्रहण करने के बाद 47 जज हो जाएंगे। पटना हाईकोर्ट  में अबतक ये बड़े कार्यरत जजों की संख्या होगी।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के निर्णय की जानकारी के बाद सरकारी वकील सुनील कुमार मंडल, अरविंद उज्ज्वल, आनंद वर्मा, मुकेश कुमार, शम्भू शरण सिंह, प्रत्युष प्रताप सिंह, प्रशांत प्रताप सहित अनेक वकीलों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.