नई दिल्ली: आबकारी विभाग मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया उस वक्त उपमुख्यमंत्री थे और आबकारी विभाग उन्हीं के पास था. इसके अलावा अरविंद केजरीवाल को भी बड़ी राहत मिली है.

जज ने सीबीआई द्वारा साउथ ग्रुप जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा मेरे मन में ये भी चिंता थी कि *साउथ ग्रुप जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। ये सही नहीं है। अगर सीबीआई यही चार्जशीट चेन्नई में फाइल करती तो क्या साउथ ग्रुप लिखती? किसने ये शब्द बनाया?

इस पर सीबीआई ने कहा ये कई आरोपियों के लिए साझा शब्द था .इस पर जज ने कहा कि अमेरिका में एक केस इसलिए खारिज कर दिया गया कि क्योंकि डोमिनिक समूह के लिए शब्द का इस्तेमाल किया गया था। मेरा मानना है कि साउथ ग्रुप जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था।





Leave a Reply