BIHARMUZAFFARPURSTATE

बिहार में स्कूल पढ़ने गईं 3 ना’बालिग छात्राएं ला’पता, अब तक लड़कियों का नहीं मिला सुराग

नालंदा : बिहार के नालंदा में एक साथ तीन नाबालिग छात्राओं के रहस्यमय ढंग से लापता होने से सनसनी फैल गई है. परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं और पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं. मामला बिहार थाना क्षेत्र का है.

स्कूल गईं, फिर घर नहीं लौटीं

परिजनों के अनुसार तीनों छात्राएं बिहार शरीफ के कचहरी रोड स्थित एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्राएं हैं. मैट्रिक परीक्षा को देखते हुए पठन-पाठन की अस्थायी व्यवस्था कॉलेजिएट हाई स्कूल में की गई थी. शनिवार को तीनों सहेलियां पढ़ने के लिए गई थीं, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं.

परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बिहार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. आवेदन में आशंका जताई गई है कि एक सहेली ने एक युवक के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर तीनों बच्चियों का अपहरण किया है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे प्रशासन से बेटियों की सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. सभी संभावित बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है.

जिले में दहशत का माहौल

हाल के दिनों में जिले में बच्चा चोरी और मानव तस्करी की चर्चाओं के बीच यह घटना सामने आई है. 48 घंटे पहले ही सरमेरा थाना क्षेत्र में यूपी की 7 नाबालिग लड़कियों समेत 13 युवतियों का रेस्क्यू किया गया था. ऐसे में इस घटना ने इलाके में दहशत बढ़ा दी है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर तीनों छात्राएं कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.