पटना: पटना के बिहटा में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बिहटा थाना क्षेत्र स्थित पतसा गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी के शक में एक युवक को जमकर पिटाई कर दी। वह बिहटा से पैदल पतसा गांव की ओर जा रहा था। मारपीट के दौरान युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपना नाम रजनीश और घर पैनाल बताया। हालांकि लोग उसकी बातों पर विश्वास करने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को संदिग्ध देखकर कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इधर पटना स्थित पीएमसीएच के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से नवजात की चोरी कर भाग रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चे जन्म के पांच घंटे के भीतर ही महिला चोर ने उसे चुरा लिया। परिजनों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से महज आधे घंटे के भीतर महिला चोर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके संतान नहीं है इसलिए बच्चे की चोरी की थी।

कमला नेहरू नगर निवासी भोला कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने रविवार को उसे पीएमसीएच के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह 8.05 बजे उसके बच्चे को जन्म दिया। अपराहन एक बजे उसके पति कुछ जरूरी काम से बाहर निकले थे। बच्चा चोरी करने वाली महिला वार्ड में रेकी कर रही थी। जैसे ही प्रसूता को नींद आई तो महिला चोर बेड से बच्चे को उठा ले गई। कुछ देर बाद उसका पति आया तो देखा बच्चा नहीं है।

वार्ड में शोरगुल होने लगा। मौके पर पीएमसीएच टीओपी की पुलिस भी पहुंच गई। पीएमसीएच में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। एक महिला बच्चे को गोद में लेकर पावर हाउस की ओर जा रही है। पुलिस और परिजन उधर दौड़े।




Leave a Reply