BIHARMUZAFFARPURSTATE

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, 21 साल में हर मोर्चे पर पिछड़ा बिहार, पेश किया डराने वाला आंकड़ा

बिहार : बिहार विधानमंडल के बाहर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 21 वर्षों में बिहार में “सब कुछ खत्म हो गया है” और आज बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बन गया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राज्य में सबसे अधिक बेरोजगारी है, बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है और निवेश पूरी तरह से चौपट हो चुका है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि पिछले 20–21 वर्षों में बिहार में अपराध, भ्रष्टाचार, कुशासन, तानाशाही और अफसरशाही के मामले लगातार बढ़े हैं। सरकार की ओर से न तो किसी शिकायत पर सुनवाई होती है और न ही ठोस कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सदन के भीतर भी सरकार के पास इन गंभीर सवालों का जवाब देने के लिए कुछ नहीं है।

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि राज्य का खजाना खाली होता जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में नीतीश सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं बचेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.