BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस सप्ताह पर पांच किमी की दौड़ में 23 हुए पुरस्कृत

मुजफ्फरपुर : बिहार पुलिस सप्ताह के पहले दिन रविवार को पांच किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पांच किमी की दौड़ पुलिस लाइन से शुरू हुई। इसमें पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोग भी शामिल हुए। बच्चों की भी अच्छी भागीदारी रही।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र, सिटी एसपी मो. मोहिबुल्लाह अंसारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ में 450 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। दौड़ में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वालों के अलावा टॉप 10 पुरुष और टॉप 10 महिला धावकों को पुरस्कृत किया गया। इधर, पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इसमें 103 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। मौके पर एएसपी नगर-1 सुरेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.