BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

निकाह का झांसा दे कर 8 साल तक डॉक्टर करता रहा यौ’न शो’षण, इश्क के फरेब में 50 लाख भी ठगे

बिहार : राजधानी में इश्क, एतबार और निकाह के नाम पर रची गई साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 35 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण, जबरन गर्भपात, आर्थिक ठगी और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर इल्जाम लगाते हुए गर्दनीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता मैनपुरा राजापुल की रहने वाली है और उसने दरियापुर, सब्जीबाग थाना पीरबहोर निवासी नदीम खान को नामजद किया है।

एफआईआर के मुताबिक, साल 2016 में पिता के इलाज के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर निकाह का पैगाम दिया और 2017 में अपनी मां के साथ घर आकर पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी का वादा किया। भरोसे की डोर इतनी मजबूत की गई कि युवती उसके साथ नोएडा में रहने लगी। पटना-नोएडा के बीच आना-जाना जारी रहा और इसी दरमियान, युवती के मुताबिक, उसकी मर्जी के खिलाफ जिस्मानी ताल्लुक कायम किए गए।

आरोप है कि आठ-नौ वर्षों तक निकाह का झूठा भरोसा देकर उसे बहलाया-फुसलाया गया। जब भी शादी की बात उठी, आरोपी और उसकी मां टालमटोल करते रहे। वर्ष 2020 में आरोपी की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई तो युवती ने लगभग एक साल तक उसकी सेवा-तीमारदारी की, खुद को बहू की तरह समर्पित रखा। इसी दौरान वह गर्भवती हुई। पीड़िता का दावा है कि आरोपी खुद को चिकित्सक बताता था और कई बार गर्भपात भी कराया।

मामला सिर्फ जिस्मानी शोषण तक सीमित नहीं रहा। युवती का आरोप है कि निकाह और भविष्य बनाने के नाम पर बैंक और यूपीआई के जरिए मोटी रकम ट्रांसफर करवाई गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आई टावर में खरीदी गई संपत्ति में उसने करीब 50 लाख रुपये लगाए, लेकिन दस्तावेज सिर्फ आरोपी के नाम पर निकले। जब उसे साजिश का एहसास हुआ तो आरोपी दूसरी शादी की तैयारी में जुटा मिला। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। सवाल यह है कि मोहब्बत के नाम पर रचे गए इस खेल में कितने राज अभी खुलने बाकी हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.