BIHARMUZAFFARPURSTATE

कमर में पि’स्टल, सड़क पर ब’वाल! मुजफ्फरपुर में मुखिया पति की बीच बाजार में हुई धु’नाई

मुजफ्फरपुर: मुखिया पति मनोज पंडित और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हो रही है। बहस के दौरान अचानक दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान मुखिया पति मनोज पंडित की कमर में एक पिस्टल साफ नजर आ रही थी। मारपीट इतनी जबरदस्त थी कि हाथापाई के दौरान पिस्टल लहराते दिख रहे शख्स के कपड़े तक फट गए। मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया एक डेढ़ मिनट का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। मामला कथैया थाना क्षेत्र के पगहियां गांव का है, जहां पंचायत की मुखिया के पति और एक ग्रामीण के बीच मामूली तकरार ने बीच सड़क संग्राम का रूप ले लिया। सरेआम लात-घूंसे चले, कपड़े फटे और कमर में खोंसी पिस्टल ने पूरे घटनाक्रम को और सनसनीखेज बना दिया।

वायरल फुटेज में मुखिया पति मनोज पंडित और दूसरे पक्ष के शख्स के बीच पहले तीखी नोकझोंक होती दिखती है, फिर अचानक हाथापाई शुरू हो जाती है। हैरत की बात यह कि मारपीट के दौरान मनोज पंडित की कमर में पिस्टल साफ नजर आती है। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और ताकत का प्रदर्शन सब कुछ खुलेआम चलता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरा पक्ष भी गांव में दबंग छवि रखता है, लिहाजा विवाद ने चंद पलों में हिंसक शक्ल अख्तियार कर ली।

घटना के बाद इल्जामों का दौर शुरू हो गया। मुखिया पति ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनकी पिस्टल छीनने की कोशिश की गई और उन पर जानलेवा हमला हुआ। वहीं विपक्षी पक्ष ने पलटवार करते हुए उन पर पहले गाली-गलौज और मारपीट का आरोप जड़ा। सड़क पर मचे इस हंगामे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आखिरकार एक महिला समेत कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, वरना नतीजा और खतरनाक हो सकता था।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। ग्रामीण एसपी  राजेश सिंह प्रभाकर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। सबसे अहम सवाल पिस्टल की वैधता को लेकर है क्या हथियार लाइसेंसी है या गैरकानूनी? आर्म्स मजिस्ट्रेट को सत्यापन का निर्देश दिया गया है। यदि हथियार अवैध निकला या दुरुपयोग साबित हुआ, तो कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।गांव की यह सड़क अब सियासी रसूख, दबंगई और कानून-व्यवस्था पर बहस का नया अखाड़ा बन चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.