BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: बेवफाई की सजा.., प्रेमिका को गो’ली मा’र थाने में आकर बोला प्रेमी

मुजफ्फरपुर : बिहार में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मरकर हत्या कर दी है। मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खून सना हाथ लेकर प्रेमी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा – बेवफाई का बदला ले लिया। सकरा थाने के एक गांव में मंगलवार की देर रात यह घटना हुई। मृतक 16 वर्षीय छात्रा डीपीएस सरमस्तपुर में 9 वी कक्षा में पढ़ती थी। ग्रामीणों के अनुसार हत्या करने के बाद हत्यारे युवक खुद सकरा थाना हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा और आत्म समर्पण के दिया।

हालांकि, पुलिस का दावा है कि छात्रा को गोली मारकर हत्या कर भाग रहे एक हत्यारे को गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक पिस्तौल, एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक छात्रा का पड़ोसी बताया जा रहा है। देर रात में किशोरी के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय किशोरी के परिवार वाले गहरी नींद में थे। परिवार वालो को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। पुलिस जब जांच के लिए आई और छात्रा के घर परिवार वालो को जगा कर हत्या की जानकारी दी।

घर में सीढ़ी पर छात्रा लुढ़की पड़ी थी। जिसे देखकर परिजनों ने चीत्कार मारना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जुटने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय एसकेएमसीएच भेज दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.