बिहार: बिहार में मौसम के मिजाज ने सबको हैरान कर रखा है। सुबह और रात के वक्त गुलाबी ठंड के एहसास है तो दिन में निकल रही धूप गर्मी का एहसास करा रही है। दिन के वक्त लोग स्वेटर पहनने या फिर कंबल, रजाई का उपयोग नहीं के बराबर कर रहे। हालत यह है कि फरवरी के महीने में ही बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना नहीं मौसम विभाग ने यह भी अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों मे तापमान अभी और ऊपर जा सकता है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 फरवरी यानी बुधवार को उत्तर पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 19 फरवरी को भी यहां तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। हालांकि 20 फरवरी को इन जिलों में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उत्तर मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन जिलों में 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिलों में आज अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन जिलों में 19, 20, 21 और 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

इसी तरह दक्षिण पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद 20, 21, 22 और 23 फरवरी को यहां अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

दक्षिम मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, और लखीसराय में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन जिलों में भी आगे अधिकतम तापमान के 32 डिग्री तक जाने की संभावना है। दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बाांका, जमुई, मुंगेर, और खगड़िया जिलों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आने वाले दिनों में इन जिलों में भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।



Leave a Reply