BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

आधी रात को सरकार ने मुसलमानों को दिया बड़ा झटका, अब आरक्षण का नहीं मिलेगा फायदा, 2014 में हुआ था लागू

बिहार : प्रदेश के मुस्लिमों को सरकार ने करारा झटका दिया है। मुसलमानों को अब आरक्षण का फायदा नहीं मिलेगा। आधी रात को यह फैसला लिया गया है। दरअसल, मामला महाराष्ट्र का है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मंगलवार रात एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश जारी करते हुए मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों को दी गई 5 प्रतिशत SEBC (सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग) आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर दिया। यह फैसला वर्ष 2014 की नीति से जुड़े अदालती आदेश और उसकी कानूनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

अध्यादेश स्थायी कानून नहीं बन सका

राज्य सरकार का कहना है कि जिस अध्यादेश के माध्यम से यह आरक्षण लागू किया गया था, वह कभी स्थायी कानून में परिवर्तित नहीं हुआ। अध्यादेश की अवधि समाप्त होने के साथ ही उससे जुड़े सभी सरकारी परिपत्र और आदेश स्वतः निरस्त हो गए। इसी कानूनी स्थिति को आधार बनाते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 2014 और 2015 में जारी सभी संबंधित आदेशों को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, नया आदेश अदालत द्वारा समर्थित स्थिति के अनुरूप सरकारी रिकॉर्ड को अद्यतन करने के उद्देश्य से जारी किया गया है। हालांकि, राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला संवेदनशील हो सकता है, क्योंकि यह आरक्षण मुस्लिम समुदाय के कुछ पिछड़े वर्गों को शिक्षा और रोजगार में अवसर देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.