BIHARSTATE

20 हजार में ना’बालिग लड़की का हुआ सौदा, फिर शादी रचाकर बिहार से ले जा रहे थे राजस्थान, बीच में ही कां’ड हो गया

गोपालगंज : उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू कुछ दिनों पहले काफी सुर्खियों में थे. उनका एक बयान काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह कहते दिखाई पड़ रहे थे, ”शादी नहीं हो रही है.. कोई बात नहीं.. लड़की हम तुम्हें दिला देंगे.. बिहार में लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में मिल जाती हैं.” इसका चरितार्थ भी देखने को मिला है.

’20 हजार में हुआ सौदा’

दरअसल, गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित बब्लू पेट्रोलियम के पास पुलिस ने एक किशोरी को बरामद किया है. आरोप है कि 20 हजार रुपये में खरीदकर और शादी रचाकर उसे राजस्थान ले जाया जा रहा था. किशोरी को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचकर बरामद किया गया है. साथ ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है. इस दौरान दो लोग भागने में सफल रहे.

लड़की ने किया विरोध तो मामला हुआ उजागर

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बेतिया की रहने वाली एक किशोरी को कुछ लोग बहला-फुसलाकर और 20 हजार रुपये में सौदा कर राजस्थान ले जा रहे थे. किशोरी की शादी जबरन राजस्थान के एक व्यक्ति से तय कर दी गई थी. गोपालगंज पहुंचने पर जब किशोरी ने विरोध करना शुरू किया और शोर मचाया, तो वहां मौजूद स्थानीय लोगों का ध्यान उसकी ओर गया.

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

किशोरी की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर राजस्थान ले जा रहे लोगों को धर दबोचा. पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है

‘बिचौलिये के माध्यम से मुझे बेचा गया’

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन राजस्थान ले जाया जा रहा था. उसने आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से मोटी रकम के बदले ‘बेच’ दिया गया था. विरोध करने पर उसे डराया-धमकाया भी गया. पीड़िता के अनुसार, वह इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी और उसे अंधेरे में रखकर यह सौदा किया गया था.

क्या हो रही थी बातचीत?

इस संदर्भ में बंजारी के पास अपनी गाड़ी बनवा रहे स्थानीय निवासी प्रभु यादव ने बताया कि राजस्थान के पांच लोग एक लड़की को जबरन लेकर जा रहे थे, लेकिन लड़की लगातार विरोध कर रही थी. उसके साथ एक महिला ने लड़की से कहा कि तुम्हारे पिता को 80 हजार रुपये दी हूं. लड़की कह रही थी कि दो लोगों ने मिलकर मेरी शादी कराई है. जिसके बाद हम लोग पुलिस को सूचना दिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.