मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में जंक्शन परिसर स्थित पूर्व में तोड़े गए मंदिरों के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर हिंदू संगठनों और श्रद्धालुओं ने कार सेवा का आवाह्न किया है। विश्व सनातन सेना द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को हिंदू भक्तों ने आरोप लगाया कि 10 मार्च 2025 को मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर में मंदिरों और पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति का विध्वंस किया गया था, लेकिन अब तक उनके पुनर्निर्माण को लेकर रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई।

संगठन से जुड़े भक्त अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंदिर निर्माण की मांग की थी और 10 फरवरी को आत्मदाह का प्रयास भी किया, जिसे प्रशासन ने रोकते हुए एसडीओ से वार्ता कराई, जहां दो दिनों में समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन छह दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण अब पूरे जिले में कार सेवा के माध्यम से जनसमर्थन जुटाने का निर्णय लिया गया है।

अनिल कुमार का कहना है कि जिस स्थान पर मंदिर तोड़ा गया था, वहीं पुनर्निर्माण किया जाएगा और इसके लिए घर-घर जाकर हिंदू समाज से तन, मन और धन से सहयोग मांगा जाएगा। पूरे मामले को लेकर मुजफ्फरपुर में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।





Leave a Reply