मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम से निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की भव्य शाही बारात के साहू रोड पहुँचते ही शिव सेवा समिति द्वारा शिव भक्ति एवं शिव बारातियों पर पुष्पों की वर्षा कर भावपूर्ण स्वागत किया गया। इसके बाद भगवान शिव की अत्यंत मनोहारी आरती उतारी गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। साथ ही महाप्रसाद एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया।


जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी, खीर, हलवा और ठंडई का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समिति के संयोजक मुकेश कुमार ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी यह भव्य आयोजन पूरी तरह बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा के लिए समर्पित है।


उल्लेखनीय है कि अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी शिव सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह, निष्ठा और भक्ति भाव के साथ सेवा में जुटे रहे ताकि शिव बारात में शामिल किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।





Leave a Reply