मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के पनापुर करियात (बंगरा) स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें शतरंज, कबड्डी, 50 मीटर, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और रस्साकशी जैसे खेल शामिल रहे।


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पी. अरुण कुमार (शिक्षा पदाधिकारी, कांटी) ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय कुमार (बीईओ, कांटी) एवं संजय कुमार (सीओ, कांटी) उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।


अंकों के आधार पर ग्रीन हाउस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया।






Leave a Reply