BIHARMUZAFFARPURSTATE

ईशान किशन लेंगे सात फेरे! क्रिकेटर के दादा का बड़ा बयान, जानिए कौन बनेगी बिहार के लाल की दुल्हनिया?

बिहार : बिहार के लाल और भारतीय क्रिकेटर जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। ईशान किशन के दादा जी ने भारत-पाकिस्तान टी-20 मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया। बता दें कि, आज शाम 7 बजे श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है। इसी बीच ईशान में अपनी नीजि जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। ईशान के दादा के एक बयान के बाद उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चल रही अटकलों पर लगभग मुहर लग गई है।

घोड़ी चढ़ने वाले हैं ईशान किशन 

दरअसल, ईशान के दादा अनुराग पांडेय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ईशान की दोस्त अदिति नाम की एक मॉडल है..जो जयपुर में रहती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चों की पसंद का सम्मान करता है और जिस लड़की को ईशान पसंद करेंगे, परिवार उसे स्वीकार करेगा।

कौन है अदिति

जानकारी के अनुसार, अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी हैं। वह आदिति हुंडिया नाम से जानी जाती हैं और मिस डीवा 2018 का खिताब जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

2019 से रिश्ते की चर्चा

ईशान और अदिति के रिश्ते की चर्चा साल 2019 में आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी, जब स्टेडियम में उनकी मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ की बात होने लगी थी। इसके बाद दोनों के बीच लाइक्स और कमेंट्स को लेकर भी अक्सर चर्चाएं होती रही हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के बाद करेंगे शादी ? 

बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी कर सकते हैं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दादा अनुराग पांडेय ने कहा कि परिवार खुले विचारों का है और बच्चों की पसंद ही उनकी पसंद है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में इस विषय पर बातचीत हो चुकी है।

डेढ़ साल तक टीम से रहे हैं बाहर 

क्रिकेट की बात करें तो ईशान किशन पिछले डेढ़ साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे और इस दौरान उनका करियर मुश्किल दौर से गुजरा। कॉन्ट्रैक्ट और टीम चयन से बाहर होने के बाद उन्होंने दमदार वापसी की है और हाल के मुकाबलों में उनका बल्ला लगातार चल रहा है। ईशान के बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून की कहानियां भी सामने आती रही हैं। बताया जाता है कि उन्होंने खेल के लिए स्कूल तक छोड़ दिया था और पूरी तरह क्रिकेट को ही अपना लक्ष्य बना लिया। उनके दोस्तों के अनुसार, वह बचपन से ही क्रिकेट के इतने दीवाने थे कि खाने-पीने और पढ़ाई से ज्यादा समय मैदान पर बिताते थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.