BIHARMUZAFFARPURSTATE

पटना में हॉस्टल की छत से गिरकर छात्रा की मौ’त, दो युवक हिरासत में; भाई ने लगाया ह’त्या का आ’रोप

पटना : पटना में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक हॉस्टल की छत से गिरकर 16 वर्षीया छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दो युवकों को हिरासत में लिया है। छात्रा के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नीट छात्रा मर्डर केस सुलझने से पहले पुलिस के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। घटना फुलवारी शरीफ के हरिनगर इलाके स्थित फंडामेंटल कोचिंग से जुड़ा है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। हॉस्टल, कोचिंग और आसपास का सीसीटीवी फुटेज जुटाया।

मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने इसे हत्या का आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना स्थल से हॉस्टल का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में छात्रा सीढ़ियों से ऊपर जाते हुए दिखाई दे रही है, जबकि उसके पीछे दो युवक भी नजर आ रहे हैं। जिस स्थान से छात्रा गिरी है, वह हॉस्टल का ऐसा हिस्सा बताया जा रहा है, जहां लोगों की आवाजाही कम रहती है। सवाल पूछा जा रहा है कि छात्रा वहां कैसे पहुंची।

छत से गिरी छात्रा को कोचिंग और हॉस्टल से जुड़े लोग एम्स में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन आ गए थे। वे पोस्टमार्टम के बगैर अंतिम संस्कार की तैयारी में थे। पुलिस ने समझा कर छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

यह घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और सी सी टीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सीसीटीवी से पुलिस को महत्वपूर्ण लीड मिलने की संभावना है।

घटना स्थल पर छात्रा की चप्पलें पड़ थीं। लोगों का आरोप है कि जहां से गिरना बताया जा रहा है वहां पहुंचना और वहां से गिरना संदेहास्पद है। छात्रा के भाई का कहना है कि उसे धक्का देकर छत से गिराया गया है। उन्होंने घटना की गहन जांच की मांग की है। पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.