BIHARMUZAFFARPURSTATE

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के जवाब से गदगद हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ख़ुशी में विधानसभा में बजाने लगे ताली

बिहार : बिहार विधानसभा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े एक पुराने मामले पर चर्चा के दौरान उस समय दिलचस्प दृश्य देखने को मिला, जब मंत्री विजय कुमार सिन्हा के जवाब पर मुख्यमंत्री ने मेज थपथपाकर उनका समर्थन किया।

इस पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि सरकार जमीन सर्वे और मापी के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी और दक्षता से काम करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विजय सिन्हा के इस सख्त रुख पर मुख्यमंत्री ने मेज थपथपाकर समर्थन जताया। सदन में कुछ देर के लिए सकारात्मक माहौल बन गया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि समस्तीपुर के मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.