BIHARMUZAFFARPURSTATE

सुलह के लिए कोर्ट में इंतजार करती रह गईं ज्योति सिंह, नहीं आए पावर स्टार पवन सिंह

बिहार: भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता सह गायक भाजपा नेता पवन सिंह व उनकी पत्नी ज्योति सिंह का तलाक मामला सुलझ नहीं रहा है। न्यायालय की पहल पर काउंसिलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह नहीं हो रहा है। ऐसे में कुटुम्ब न्यायालय की ओर से रीकांउसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसे लेकर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट पहुंचीं, पर पवन सिंह बीमारी के कारण उपस्थित नहीं हो सके। इससे रीकांउसिलिंग नहीं हो सकी।

अब कुटुम्ब न्यायालय की ओर से 24 फरवरी की तिथि निर्धारित की गयी है। ज्योति सिंह के वकील आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से रीकांउसलिंग के लिए 11 फरवरी की तिथि तय थी। कोर्ट के आदेश पर ज्योति सिंह बुधवार को कोर्ट में उपस्थित हुईं। लेकिन, तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने का हवाला देते हुए पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके। अब कोर्ट की ओर से 24 फरवरी को तिथि निर्धारित की गयी है।

2022 से चल रहा तलाक का मामला

बताया जा रहा है कि अभिनेता सह गायक पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच 2022 से तलाक का मामला चल रहा है। कुटुम्ब न्यायालय की पहल पर पूर्व में काउंसिलिंग भी करायी गयी थी। इसके बाद भी सुलह पर बात नहीं बन सकी। हालांकि लोकसभा चुनाव के पूर्व सुलह की बात को काफी बल मिला था।

लोकसभा चुनाव के समय दोनों को साथ में देखा भी गया था, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद काफी गहरा गया है। बता दें कि अभिनेता सह गायक पवन सिंह की ओर से अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक के लिये नौ अक्‍टूबर 2021 को आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी गयी थी। इसके बाद ज्योति सिंह 28 अप्रैल 2022 को आरा की फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। तब ज्योति सिंह की ओर से अंतरिम भरण पोषण की मांग की गयी थी। इसके बाद से ही मामला कुटुम्ब न्यायालय में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.