BIHARMUZAFFARPURPATNASTATE

मुजफ्फरपुर में बड़ी लू’ट, ह’थियारबंद अ’पराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 10 लाख के जेवरात उ’ड़ाए

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में सोमवार की रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता इलाके में स्थित गोल्डेन हाउस नामक आभूषण दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने करीब 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली. वारदात को अंजाम देने के लिए दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधी पहुंचे थे.

दुकानदार को बनाया बंधक

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश अचानक दुकान में घुस आए और पिस्टल के बल पर दुकानदार समेत वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया. गोल्डेन हाउस के प्रोपराइटर धर्मेंद्र साह ने बताया कि अपराधियों ने आते ही हथियार तानते हुए चुपचाप सब कुछ सौंपने को कहा. बदमाशों ने तिजोरी और शोकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ गल्ले में रखी नकदी लूट ली. पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई.

हथियार लहराते हुए फरार

लूट के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध फुटेज हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है.

शहर में बढ़ायी गयी सख्ती

लूट की घटना के बाद रात से ही शहर में सख्ती बढ़ा दी गयी है. मुजफ्फरपुर पुलिस की ओर से गहन जांच-पड़ताल के लिए एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. आवश्यक तथ्यों की जानकारी ली गई. कांड का शीघ्रता से सफल उद्भेदन व त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारी को निर्देशित किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.