BIHARMUZAFFARPURSTATE

मधुबनी में युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आ’क्रोशित लोगों ने डीएसपी को बनाया बं’धक

मधुबनी: मधुबनी में हत्या का मामला सामने आया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. बेखौफ अपराधियों ने बाइक छीनने के दौरान घटना को अंजाम दिया. घटना राजनगर थाना क्षेत्र राघोपुर ब्लाट गांव के पास की है. मृतक की पहचान जय नारायण मंडल के रूप में हुई है.

बाइक छीनने के दौरान हत्या

मृतक की चाची जय राम यादव मधुबनी स्थिति महिंद्रा के एजेंसी में काम करता था. मंगलवार को काम करने एजेंसी जा रहा था. इसी दौरान बघी चौर के पास बाइक सवार कुछ अपराधियों ने उससे बाइक छीनने की कोशिश की. जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने जय राम यादव को गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए.

घटना के बाद तनाव

घटना की सूचना मिलने पर राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुड्डू मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की. मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा की. मधुबनी एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे, जहां लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. दिनदहाड़े वाहन एजेंसी कर्मी की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में जबरदस्त तनाव फैल गया.

पुलिस पर पथराव

स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क उठा है. हत्या की खबर मिलते ही गुस्साए लोगों ने मधुबनी रामपट्टी चौक को जाम कर दिया. पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी. आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम के दौरान पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

डीएसपी को बनाया बंधक

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए. भीड़ ने रामपट्टी हाईस्कूल परिसर में डीएसपी सहित कई पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया. काफी देर तक पुलिस अधिकारी वहां फंसे रहे. वरीय अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में किसी तरह हालात पर काबू पाया गया.

एसपी ने दिए गिरफ्तारी के आदेश

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार घटनाएं हो रही है. पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है. एसपी योगेंद्र कुमार ने घटना को गंभीरता से लिया है. उन्होंने पुलिस टीम गठित कर अपराधियों की पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.