BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में ‘नगर निगम आपके द्वार’ जन संवाद कार्यक्रम के तहत लगाया गया शिविर

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर नगर निगम द्वारा ‘नगर निगम आपके द्वार / निगम सरकार आपके द्वार’ जन संवाद कार्यक्रम के तहत आज अंचल संख्या-10 स्थित आश्रय स्थल, आर.डी.एस कॉलेज परिसर में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महापौर निर्मला साहू ने स्थानीय नागरिकों की जनसमस्याएं सीधे सुनीं और त्वरित समाधान हेतु नगर निगम अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत आर.डी.एस कॉलेज के मुख्य द्वार पर वृक्षारोपण से हुई, इसके बाद जनसंवाद शिविर में लगभग 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नाली निर्माण, जलजमाव, साफ-सफाई एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। इस अवसर पर नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर ऋतुराज सहित नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर के सभी 10 अंचलों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा, ताकि हर वार्ड का नागरिक अपनी समस्या सीधे निगम तक पहुँचा सके।

उन्होंने आगामी होली पर्व और संभावित मानसून को देखते हुए फरवरी माह से ही नगर निगम की टीमों को अलर्ट मोड में रखते हुए शहर के प्रमुख नालों की उड़ाही का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए जाने की जानकारी दी और दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में जलजमाव की पुरानी समस्या से शहर को काफी हद तक राहत मिली है, साथ ही यह स्पष्ट किया कि नगर निगम का उद्देश्य जनता को निगम कार्यालयों के चक्कर से मुक्त कर निगम को सीधे जनता के द्वार तक पहुँचाना और जनहित में सफाई, विकास व बुनियादी ढांचे को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.