BIHARPATNASTATE

‘किसी की निजी जिंदगी’: भाई तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतरी रोहिणी आचार्य, विरोधियों को बताया बिना फीस के वकील

बिहार : बिहार की राजनीति में एक बार फिर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप यादव ने बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमाम दावे किए थे। उन्होंने राजद के जयचंदों के नामों को भी बताया। वहीं इन दिनों तेज प्रताप यादव के पिता बनने की खबर सुर्खियों में हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने ट्विट कर तेज प्रताप यादव को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दी थी जिसके बाद से ही विवाद शुरु हो गया। तेज प्रताप यादव पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच अपने भाई के समर्थन में खुद रोहिणी आचार्य उतर गई हैं।

तेज प्रताप के समर्थन में आई रोहिणी 

रोहिणी आचार्य ने ट्विट के माध्यम से अपने भाई का समर्थन किया है। साथ ही विरोधियों को चेतावनी दी है कि वो दूसरों की निजी जिंदगी में ताका झांकी ना करें। रोहिणी ने ट्विट कर लिखा कि, “किसी की निजी जिंदगी में ताका – झांकी , किसी के निजी मामलों पर टीका – टिप्पणी वही करते हैं , जो निट्ठले होते हैं या फिर जिनकी खुद की फितरत व् नियत गंदी होती है .. बिना फीस के वकील बने बैठे भौंकने वाली बेचैन आत्माओं … जिसकी जिंदगी से जुड़ा मसला है , उसे खुद या उसके परिवार को समझने – संभालने दो .. नाहक परेशान मत हो, तुम जैसों की दिखावे की परेशानी का मतलब और मकसद सब समझते हैं ..।

लोगों की जिंदगी में ना करें ताका-झांकी

रोहिणी ने कहा है कि जो लोग निट्ठले होते हैं वहीं लोगों की जिंदगी में ताका झांकी करते हैं। बता दें कि, मीडिया में खबरें चल रही है कि तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की बेटी हुई है। हालांकि तेज प्रताप ने अपने ऊपर लग रहे सभी आरोपों को खारिज किया है। तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश करार दिया है। साथ ही ये भी कहा है कि उनका अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है।’

अनुष्का यादव से मेरा कोई संबंध नहीं 

तेजप्रताप ने कहा कि, ‘हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।’ फिलहाल ये मामला सुर्खियों में हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.