BIHARMUZAFFARPURSTATE

बेटे की अस्थियां बहा कर लौटे पिता की हा’र्ट अटैक से मौ’त, सूरज बिहार को अ’पराधियों ने मारी थी 3 गो’लियां

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया जिले के प्रसिद्ध व्यवसायी जवाहर यादव का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. यह घटना उनके बड़े बेटे सूरज बिहारी की हत्या के महज 10 दिनों बाद हुई है. सूरज बिहारी की असमय मौत का गहरा सदमा झेल नहीं पाने के कारण जवाहर यादव गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चले गए थे.

बेटे की अस्थियों का करके आए थे विसर्जन

दो दिन पहले ही वे ऋषिकेश जाकर जवाहर यादव अपने बेटे की अस्थियों का गंगा में विधि-विधान से विसर्जन कर लौटे थे. हालांकि घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली. अब परिवार में पिता-पुत्र दोनों का श्राद्धकर्म एक साथ संपन्न होगा, जिससे गुलाब बाग क्षेत्र सहित पूरे पूर्णिया में शोक की लहर दौड़ गई है.

10 दिन पहले हुई बेटे की हत्या

27 जनवरी 2026 को पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक के पास फंड वर्ल्ड पार्क के निकट दिनदहाड़े सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सूरज बिहारी, जो शहर के सबसे बड़े मक्का गोदामों के मालिक थे और सोशल मीडिया पर फेमस ब्लॉगर भी, एक छोटे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे.

दिनदहाड़े हुई थी सूरज बिहारी की हत्या

उनके छोटे भाई उदय यादव और स्नेहिल झा के बीच इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था. मौके पर पहुंचते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां लगने से सूरज की मौके पर ही मौत हो गई. उनके बॉडीगार्ड और परिजन भी मौजूद थे, लेकिन हमलावर फरार हो गए.

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

हत्या का मुख्य कारण एक सोशल मीडिया पोस्ट बताया जा रहा है, जिसमें सूरज बिहारी ने एक लड़की के साथ फोटो शेयर की थी. इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने बदला लिया. सूरज बिहारी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे उनके पास करोड़ों की डिफेंडर कार, महंगी पिस्टल और 18 मक्का गोदाम थे. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैला, लोगों ने सड़क जाम की और न्याय की मांग की.

पुलिस की जांच और कुर्की का इश्तिहार

हत्या मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मरंगा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, साथ ही कुछ अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया. पुलिस ने लगातार छापेमारी की, एक आरोपी को गिरफ्तार किया और अपराध में इस्तेमाल बाइक बरामद की. न्यायालय के आदेश पर मुख्य आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती का इश्तिहार चस्पा किया गया है. पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि सभी अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे. हालांकि, अब तक मुख्य हमलावर फरार हैं.

परिवार और समाज में गहरा सदमा

इस घटना ने पूर्णिया के गुलाब बाग व्यवसायी वर्ग को झकझोर दिया है. स्थानीय व्यवसायी संघ और ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी है. कई लोगों का कहना है कि जवान बेटे की मौत का गम कोई पिता बर्दाश्त नहीं कर पाता, और यही हुआ जवाहर यादव के साथ. पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है, जहां लोग परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.

क्या कहती है पुलिस

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि जांच की जा रही है, परिजनों ने द्वारा हत्या मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मरंगा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.