मुजफ्फरपुर : गुरूवार को बैरिया के आदर्श ग्राम स्थित संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट – 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। यह छः दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव है, जिसकी शुरुआत क्रॉस कंट्री रेस से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संयुक्त निदेशक अमोद कुमार दत्ता, प्राचार्या अल्का झा एवं प्रशासक राकेश त्रिवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रहें। उन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा मशाल जलाकर एनुअल स्पॉट 2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की पूर्ण उपस्थिति रहें, जिन्होंने अनुशासन, संचालन तथा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


विद्यालय में प्रारंभ से ही चार हाउस परंपरा का सफल संचालन होता आ रहा है :
महावीरा हाउस (रेड)
सिद्धार्था हाउस (ब्लू)
अशोका हाउस (ग्रीन)
चन्द्रगुप्त हाउस (येलो)
सभी हाउसों के विद्यार्थियों ने उत्साह एवं जोश के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रथम दिवस पर क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।


प्रमुख कार्यक्रम
क्रॉस कॉन्ट्री रेस – कक्षा 7 से 12
25 मी. दौड़ – नर्सरी से यू.के.जी.
50 मी. दौड़ – कक्षा 1 से 2
50 मी. दौड़ – कक्षा 3 से 4
थ्री लेग रिले रेस – कक्षा 5 से 6
शॉट पुट एवं लॉन्ग जंप (हीट एंड फाइनल) – कक्षा 7 से 12
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह, ऊर्जा और उमंग से भर दिया।


पहले दिन की प्रतियोगिताओं के समापन पर हाउसवार स्कोर इस प्रकार है। .
अशोका हाउस : 590 अंक
महावीरा हाउस : 570 अंक
सिद्धार्था हाउस : 390 अंक
चन्द्रगुप्त हाउस : 390 अंक





Leave a Reply