BIHARSTATE

मान गए चिराग! बोले- ‘जहां मेरे प्रधानमंत्री हैं, वहां मुझे अपनी चिंता करने की जरूरत नहीं’

पटना : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर लगातार मंथन का दौर चल रहा है. इस बीच केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दो दिनों में कुल तीन बार एलजेपीआर के अध्यक्ष चिराग पासवान के घर पर हाजिरी लगायी.

शुक्रवार को दोनों नेताओं की बात हुई. उसके बाद दोनों मीडिया के सामने आए और साफ-साफ शब्दों में कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है.

चिराग ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जहां पर मेरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े हैं, वहां कम से कम मुझे अपने सम्मान की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

चिराग पासवान का बड़ा बयान

सीट बंटवारे को लेकर एनडीए में चल रहे मंथन के बीच चिराग पासवान के बयान से साफ है कि काफी हद तक मसला सुलझ गया है. नित्यानंद राय शुक्रवार को भी चिराग पासवान से मिले.

दोनों के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई. उसके बाद चिराग पासवान के तेवर बदले नजर आए. उनके चेहरे की खुशी बयां कर रही थी कि सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. हालांकि उन्होंने कहा कि बातचीत का दौर अंतिम दौर में पहुंच चुका है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.