BIHARElectionMUZAFFARPURSTATE

‘छठ पूजा के बाद चुनाव, 22 नवंबर तक संपन्न हो जाएगी निर्वाचन प्रक्रिया’

पटना: छठ के बाद बिहार में होगा चुनाव? ECI के दो दिवसीय दौरे के बाद इस तरह के सवाल घूम रहे हैं. शनिवार को राजनीतिक दलों की बैठक में भी छठ पूजा के बाद चुनाव कराने की अपील की गयी थी. रविवार को चुनाव आयोग की ओर से प्रेस कांफ्रेंस भी किया गया, लेकिन चुनाव की तारीखों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनावी तैयारी की जानकारी दी.

बिहारी अंदाज में प्रणाम

रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में सबसे पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहारी अंदाज में पहले भोजपुरी और फिर मैथिली में बिहार की जानता को प्रणाम किया. ज्ञानेश कुमार ने छठ पूजा को जोड़ते हुए कहा कि जैसे हमलोग छठ पूजा मनाते हैं, वैसे हीं मतदान को भी मनाएं.

22 नवंबर से पहले चुनाव खत्म

चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई, लेकिन आयुक्त ने कहा कि 22 नवंबर से पहले चुनाव खत्म हो जाएगा. सभी जिलों के SP, DM, IG और कमिश्नर समेत मुख्य सचिव और DGP के साथ बैठक हुई. बिहार के सभी बूथ लेवल एजेंट्स की ट्रेनिंग दिल्ली में सम्पन्न हो चुकी है.

15 दिनों में वोटर आईडी कार्ड वितरण

ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले वोटर कार्ड मिलने में देरी होती थी. इसलिए इस बार 15 दिनों के अंदर वोटर आईडी कार्ड मिल जाए, इसकी व्यवस्था की गयी है. अब बूथ लेवल ऑफिसर के लिए फोटो आईडी कार्ड दिया गया. मतदान केंद्र पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी, इसलिए बूथ के बगल में मोबाइल रखने की सुविधा की जाएगी. यह व्यवस्था सभी 90 हज़ार पोलिंग बूथ पर होगी.

एप पर मतदान की जानकारी

सभी वोटर्स को अब संख्या और पता मिले इसलिए स्लिप में बोल्ड तरीके से लिखा मिलेगा. ज्ञानेश कुमार ने बताया कि अब हमने एक प्लेटफार्म ‘वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफार्म’ बनाया है. इसे लागू किया जाएगा, जिसमें मतदान से संबंधित जारी जानकारी मिलेगी.

बूथ पर कुल 1200 मतदाता

अब मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 संवाददाताओं की सीमा निर्धारित कर दी गई है. पोलिंग स्टेशन पर मतदाता की लाइन बढ़ जाती थी, इसलिए अब आयोग ने निर्णय लिया की किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से जायदा मतदाता नहीं होंगे. कैंडिडेट्स के पोलिंग एजेंट्स दूर लगाते थे, लेकिन अब इसका दायरा 100 मीटर के अंदर कर दिया गया है.

प्रत्याशियों की तस्वीर रंगीन

बिहार के सभी बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की तैयारी की गई है. प्रत्याशियों के शिकायत को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय लिया है कि EVM में अब प्रत्याशियों की रंगीन तस्वीर रहेगी, इसके साथ क्रम संख्या बड़े अक्षरों में लिखा रहेगा. अब EVM के काउंटिंग में कोई भी मिसमैच होगा तो फिर से काउंटिंग होती और ऐसे ही पोस्टर बैलेट की भी होगी.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.