BIHARPATNASTATE

बंगाल से बिहार में ट्रेन की एंट्री, रात के अंधेरे में ड्रोन से रखी गई निगरानी, RPF पहुंची तो उड़े होश

कटिहार : एक पूरानी कहावत है तू डाल डाल, मैं पात पात, बिहार में पुलिस भी कुछ ऐसी ही दिख रही है. खासकर शराब को पकड़ने के लिए नई टेक्नोलॉजी का जमकर इस्तेमाल हो रहा है. कुछ ऐसा ही नजारा कटिहार में देखने को मिला.

बिहार में शराब की तस्करी 

ऑपरेशन सतर्क के तहत बिहार में ड्रोन कैमरे की मदद से इंटरस्टेट ट्रेनों में शराब तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया गया. रेलवे सुरक्षा बल ने पहली बार निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया. पूरा मामला कटिहार रेलवे जंक्शन का है. जहां रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्करी मामले का भंडाफोड़ किया है.

ड्रोन से ट्रेन पर निगरानी

पूरे मामले में जानकारी देते हुए कटिहार ईस्ट पोस्ट इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि, रेलवे सुरक्षा बल को गुप्त सूचना मिली थी कि गाड़ी संख्या 15720 सिलीगुड़ी कटिहार पैसेंजर ट्रेन में पश्चिम बंगाल से कटिहार शराब की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है. आनन फानन में सूचना मिलते ही आरपीएफ की एक स्पेशल टीम रेलवे यार्ड में लगायी गयी.

हर गतिविधि पर सटीक और लाइव निगरानी

राकेश कुमार ने बताया कि रात के अंधेरे में किसी भी घटना पर नजर रखना, दिन की रोशनी की अपेक्षा दिक्कतें होती हैं.

उस ऑपरेशन में ड्रोन कैमरे की अहम भूमिका रही. ड्रोन के माध्यम से ट्रेन के हर गतिविधि पर अपनी दृष्टि से सटीक और लाइव निगरानी रखी गयी. उन्होंने बताया कि इस तरह कर ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे.

बिहार में पूर्ण शराबबंदी

बता दें कि बिहार में साल 2016 से पूर्ण शराबबंदी है. हालांकि प्रदेश में लगातार शराब की तस्करी हो रही है. वैसे पुलिस भी एक्शन मोड में दिखाई पड़ती है.

लगातार तस्करों की गिरफ्तारी हो रही है. शराब को पकड़ने के लिए अत्याधुनिक टेक्नीक का इस्तेमाल किया जा रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.