पटना: शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 1 करोड़ 11 लाख लोगों के खाते में 1227 करोड़ रुपये की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेज दी है. मुख्यमंत्री आवास के संकल्प से मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे बिहार में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को जोड़ा गया.

सीएम नीतीश ने लोगों के खाते में भेजे पैसे
बता दें कि 21 जून को नीतीश कुमार ने ऐलान किया था कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन की राशि भेजते हुए कहा कि अब हर महीने 10 तारीख को ₹1100 भेज दी जाएगी.


सीएम ने फिर दोहराई ये बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कहा कि अब इधर-उधर जाने वाले नहीं है. हम लोग सब एक साथ हैं और आगे भी एक साथ ही रहेंगे. वहीं सरकार ने पूरे बिहार में उत्सव की तरह इस कार्यक्रम को आयोजित किया था. 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को कार्यक्रम से जोड़ा गया.



विजय कुमार चौधरी को बना दिया उपमुख्यमंत्री
कार्यक्रम में बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री जब संबोधन कर रहे थे, उस समय उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जगह विजय कुमार चौधरी बोल दिया. जबकि मुख्यमंत्री के ठीक बगल में ही विजय कुमार सिन्हा बैठे हुए थे.





Leave a Reply