मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों को लेकर SDM पूर्वी अमित कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक में मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक, सेवादल के सदस्य अभिषेक पाठक, संजय केजरीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक में यह तय हुआ कि इस बार श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


प्रधान पुजारी विनय पाठक ने कहा
“श्रावणी मेला केवल आयोजन नहीं, आस्था और सेवा का संगम है। भक्तों की सेवा ही हमारा धर्म है — और इस धर्म को हम बाबा के आशीर्वाद से निभाएँगे।”


उपस्थित सेवादल प्रतिनिधियों ने संकल्प लिया
“सेवा में ही शक्ति है”, और बाबा धाम आने वाले हर श्रद्धालु को पूर्ण सहयोग और सम्मान मिलेगा।







Leave a Reply