BIHARPATNASTATE

भागलपुर DM ने CDPO का वेतन रोका, मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने पर शिक्षक-सेविका पर भी एक्शन

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद एक के बाद एक कई फैसले लिए गए. नारायणपुर के सीडीपीओ के वेतन पर रोक लगा दी गई है.

जिलाधिकारी का एक्शन

अबतक जिले में कई सेविका, शिक्षक, प्रधानाध्यापक और नगर निगम के कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है. कुछ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तो कुछ का मानदेय रोक दिया गया है. वहीं शहरी क्षेत्र के काम न करने वाले सभी (बीएलओ) शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी.

भागलपुर

बिहार के भागलपुर में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है. जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद एक के बाद एक कई फैसले लिए गए. नारायणपुर के सीडीपीओ के वेतन पर रोक लगा दी गई है.

जिलाधिकारी का एक्शन

अबतक जिले में कई सेविका, शिक्षक, प्रधानाध्यापक और नगर निगम के कर्मचारी चिह्नित किए गए हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है. कुछ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तो कुछ का मानदेय रोक दिया गया है. वहीं शहरी क्षेत्र के काम न करने वाले सभी (बीएलओ) शिक्षकों पर भी कार्रवाई होगी.

लापरवाही बरतने पर कार्रवाई

डीएम ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मी निलंबित होंगे और जो चयनित हैं, वे चयन मुक्त होंगे. उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मी गलत मंशा से काम नहीं कर रहा है तो उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज करना है. उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि को जागरूक करें और उनसे भी सहयोग प्राप्त करें.

मतदाता जागरूकता रथ रवाना

वहीं मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर जिलाधिकारी ने जागरूकता रथ को रवाना किया है, जो जिले भर में घूम-घूम कर मतदाताओं को मतदाता पुनरीक्षण के बारे में जानकारी देगा. जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोगों ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण का फॉर्म मतदाता को उपलब्ध कराया है. उसमें कुछ डिटेल्स हैं, जो भरकर ही जमा करेंगे. इसके बाद वे यहां के मतदाता बनेंगे और जो नहीं भर कर देंगे उनका नाम कट जाएगा. जो शिफ्टेड वोटर हैं, वह देश में कहीं पर भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.