BIHARPATNASTATE

CM नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, सियासी गलियारों में मची हलचल

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को अचानक राज भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. दोनों के बीच यह बैठक लगभग 25 मिनट तक चली.

मुख्यमंत्री की इस अप्रत्याशित भेंट के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति पर चर्चा करना था.

नीतीश कुमार पहुंचे राजभवन

नीतीश कुमार और राज्यपाल की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बिहार की राजनीति कई मुद्दों को लेकर संवेदनशील बनी हुई है. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे मौके अक्सर आने वाले प्रशासनिक या राजनीतिक फैसलों के संकेत होते हैं.

उपेंद्र प्रसाद सिंह बने पटना विवि के कुलपति

हालांकि इसे शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन इस मुलाकात के तुरंत बाद पटना विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति की घोषणा ने इस बैठक को विशेष महत्व दे दिया है. प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह को पटना विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है. राज भवन की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

तीन वर्षों रहेंगे कुलपति

राज भवन द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह नियुक्ति राज्य सरकार से विचार-विमर्श के बाद सर्च कमेटी के पैनल में से की गई है. प्रो. सिंह अगले तीन वर्षों तक कुलपति पद पर कार्यरत रहेंगे.

सियासी गलियारों में मची हलचल

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में राजकमल में नई सचिवालय और अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया था. मुख्यमंत्री ने राज भवन में जारी निर्माण गतिविधियों की भी जानकारी ली. मुख्यमंत्री की इस अचानक हुई मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं.

अक्टूबर-नवंबर में होगा चुनाव

बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. नीतीश कुमार की सरकार चुनाव से पहले विश्वविद्यालयों से जुड़े सभी मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

इनमें नियुक्तियां करना, फंड जारी करना और पढ़ाई से जुड़े काम शामिल हैं. माना जा रहा है कि कुलपतियों की नियुक्ति का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.