भागलपुर : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर दिया बड़ा बयान दिया है.

विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है. संवाददाताओं से बातचीत करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि उम्र ढलने के साथ याददास्त तो कमजोर होता ही है.

गोपाल मंडल ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की बोली, स्वभाव, बात-विचार सबकुछ ठीक है. ऐसा नहीं है कि भूल जाते हैं. रही बात भूलने की, तो यह बीमारी तो मुझमें भी आ गई है. कुछ लाने के लिए घर जाते हैं तो भूल जाते हैं, क्या लाना है, फिर खड़ा रहते हैं तब पता चलता है. हमसे तो नीतीश कुमार सीनीयर हैं, उनका याददास्त कमजोर हो सकता है.

गोपाल मंडल ने डंके की चोट पर कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थी, अगले पांच सालों तक वह सीएम बने रहेंगे. इस दौरान जेडीयू विधायक ने जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर पर भी बड़ा हमला किया.

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर हवा बनाते हैं. मैं दावे के साथ कहता हूं कि उनकी पार्टी को हर सीट पर हार मिलेगी. जहां से प्रशांत किशोर खुद खड़ा होंगे वहां से भी उन्हें हार मिलेगी.

पूरे एक्शन में रहते हैं विधायक जी..!
बता दें कि गोपाल मंडल हमेशा अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी पिस्टल निकाल लेते हैं, तो कभी ट्रेन में अंडरवियर में चलते दिखाई पड़ते हैं.

हालांकि वह लगातार जेडीयू के विधायक चुने जा रहे हैं. सांसद बनने की इच्छा थी, पर टिकट नहीं मिला, इसका मलाल आज भी है.




Leave a Reply