मुजफ्फरपुर के मोतीझील स्थित रामदयालु सिंह स्मृति भवन में सनातन सेवा दल की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा को सर्वसम्मति से संगठन का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सुरेश शर्मा का स्वागत तालियों की गड़गड़ाहट के साथ किया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, उपमहापौर मोनालिसा, जिला मुखिया संघ की उपाध्यक्ष याचना शाही, पूर्व मेयर सुरेश कुमार, तथा समाजसेवी नीलेश वर्मा उपस्थित रहे।

मुख्य संरक्षक बनाए जाने के उपरांत सुरेश शर्मा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि “यह संगठन निःस्वार्थ सेवा, सामाजिक समर्पण और धार्मिक आस्था के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा।

सनातन संस्कृति की जड़ों को मजबूत करना और युवाओं को सेवा के पथ पर जोड़ना ही हमारी प्राथमिकता होगी।

आने वाला सावन महीना हमारे लिए सेवा और सद्भाव का प्रतीक बनेगा, जिसमें हर कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में जुटेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि, “सनातन सेवा दल का हर सदस्य समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का प्रयास करेगा। यह संगठन न केवल धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाएगा, बल्कि ज़रूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी रहेगा।”

इस अवसर पर श्रीमती याचना शाही ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी श्रावण मास में सभी मिलकर शिवभक्तों की सेवा में समर्पित रहेंगे। उन्होंने संगठन की सक्रियता को समाज हित में अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यसमिति में निखिल स्वराज को अध्यक्ष , साहिल सरकार, सुरजीत गुप्ता , शुभम पांडे, आकाश कुमार, वंदना सिंह आशीष कुमार, को उपाध्यक्ष, आयुष कुमार कोषाध्यक्ष , प्रियांशु श्रीवास्तव प्रधान महासचिव ,विशाल कुमार सचिव, शिवम कुमार सचिव एवं सैकड़ो लोगों की घोषणा हुई ।

कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन नीलेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा और सेवा-भाव से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।




Leave a Reply