BIHARPATNASTATE

रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी ! चलेगी 50 नई नमो भारत एसी ट्रेन, बिहार के इन शहरों को मिलेगी सौगात

अत्याधुनिक, आरामदायक और तेज गति से चलने वाली नमो भारत एसी ट्रेनों को लेकर रेलवे जल्द ही रेल यात्रियों को बड़ी खुशखबरी देने वाला है. रेलवे की ओर से 50 नई नमो भारत ट्रेनों के परिचालन की तैयारी है. इसका बड़ा फायदा बिहार को मिलेगा जहां जयनगर-पटना नमो भारत ट्रेन के परिचालन को यात्रियों ने खूब पसंद किया है. अब इसी तरह कई अन्य रूटों पर नमो भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है. पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन में यात्रियों को रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं होती. इतना ही नहीं इसका किराया भी काफी यात्री हितैषी है जो मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले कुछ ज्यादा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.