मुजफ्फरपुर: बिहार में चलती ट्रेन में लूटपाट की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है. गया के बाद एक बार फिर मुजफ्फरपुर के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास चलती पूर्वांचल एक्सप्रेस में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटपाट
घटना सोमवार देर रात करीब 3 बजे की है जब हावड़ा से गोरखपुर जा रही 15047 अप पूर्वांचल एक्सप्रेस ढोली स्टेशन के आउटर सिग्नल यात्री के वेश में बदमाशों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस में वैक्यूम कर लूटपाट कर फरार हो गए.

रुपये और मोबाइल छीने
पूर्वांचल एक्सप्रेस में चार से पांच की संख्या में अपराधियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर दिया और जनरल कोच में सफर कर रहे करीब आधा दर्जन यात्रियों से लूटपाट की. अपराधियों ने यात्रियों से नकदी समेत दो से अधिक मोबाइल फोन छीन लिए. घटना के बाद जब कुछ यात्री विरोध में सामने आए और शोर मचाया तब जाकर ट्रेन में मौजूद सुरक्षा कर्मी हरकत में आए.

यात्रियों ने किया हंगामा
घटना के बाद जब ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंची तो पीड़ित यात्री शिकायत दर्ज कराने जीआरपी थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी शिकायत न तो दर्ज की गई और न ही अधिकारियों ने कोई सहयोग किया.

उल्टा डांट-फटकार कर उन्हें थाने से भगा दिया गया. वहीं, जब यात्रियों का आक्रोश भड़का तो सुरक्षाकर्मी पहुंचे और वैक्यूम ठीक कर ट्रेन आगे बढ़ाई गई.

रेलवे ने जांच के आदेश दिए
नाराज यात्रियों ने रेल मदद सेवा पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और मामले को रेल मुख्यालय तक पहुंच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल मुख्यालय ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. रेल एसपी वीणा कुमारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने डीआईयू (डिपार्टमेंटल इंटेलिजेंस यूनिट) गठित कर पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

रेल थानेदार से मांगा गया स्पष्टीकरण
इधर, घटना की सूचना पर मामले की जांच के लिए रेल एसपी वीणा कुमारी ने डीआईयू गठित किया और रिपोर्ट तलब किया. रेल थानेदार रंजीत कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. यात्रियों के मुताबिक, ढोली स्टेशन के आउटर पर पूर्वांचल एक्सप्रेस शनिवार रात तीन बजे 25 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. अपराधियों ने वैक्यूम कर पूरी घटना को अंजाम दिया. लेकिन, इस पूरे घटना के दौरान कोई सुरक्षाकर्मी नहीं पहुंचे.

दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट
बता दे कि 26 अप्रैल को नालंदा में दानापुर-राजगीर पैसेंजर ट्रेन में चलती ट्रेन में लूटपाट और मारपीट की घटना हुई है. इसमें महिला समेत तीन यात्री जख्मी हुए हैं. बदमाशों ने यात्रियों के साथ मारपीट कर उनका सारा समान लूट लिया और फरार हो गये. जख्मी लोगों में रोहित कुमार, रिंकू देवी और अंशु कुमार शामिल हैं.

27 जून को दूरंतो में लूट
वहीं 27 जून को बिहार के गया-डीडीयू रेल खंड के रफीगंज पोस्ट अंतर्गत परैया -कष्टा स्टेशन के बीच दुरंतो एक्सप्रेस में भीषण लूट की घटना हुई है. चोरों ने चलती ट्रेन में करीब आधा दर्जन लोगों के उनके मोबाइल व अन्य सामानों की लूटपाट कर बदमाश वैक्यूम कर फरार हो गए.


Leave a Reply