MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में मोहर्रम को लेकर गाइडलाइन जारी, पुलिस ने की लोगों से खास अपील

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की।

जहां विभिन्न समुदायों के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

इस दौरान मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

जिसे लेकर थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि मोहर्रम के दौरान डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा डीजे बजाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर सभी डीजे संचालकों को अग्रिम रूप से चेतावनी दी गई है कि वह नियमों का पालन करें।

इसके अलाव जुलूस के समय मार्ग, समयसीमा एवं ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य रहेगा। प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

थाना बोचहां प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से बचें।

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल स्थानीय थाना या प्रशासन से संपर्क करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.