BIHARMUZAFFARPURNationalPATNASTATE

वोटर लिस्ट को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पटना पहुंचे ही EC पर उठा दिए सवाल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच इसको लेकर बयानबाजी तेज होती जा रही है।

पटना पहुंचे राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य अशोक गहलोत ने इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आज पटना पहुंचे।

पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने चुनाव आयोग की तीखी आलोचना की और कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग नई-नई तरकीबें अपना रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर चुनाव से पहले ऐसी क्या जरूरत पड़ गई कि ये कदम उठाए जा रहे हैं?

अशोक गहलोत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह प्रक्रिया क्यों शुरू की गई है।

दिल्ली में बिहार के लोग हमसे पूछते हैं कि हम अपने जन्म प्रमाण पत्र कहां से लाएं। इससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन रही है।

गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग को चाहिए कि वह तुरंत इस भ्रम को दूर करे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिना विपक्ष की सहमति के यह काम किया जा रहा है।

अशोक गहलोत ने कहा कि इस पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.