मुजफ्फरपुर : बिहार छात्र के द्वारा रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 7 सूत्री मांगों को लेकर छात्रों ने आक्रोश आंदोलन किया।


प्रदर्शन का नेतृत्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान ने करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से महाविद्यालय में तानाशाही की स्थिति बनी हुई है, छात्रों का लगातार शोषण किया जाता है।


बिहार छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि कॉलेज में शौचालय की साफ-सफाई नहीं होने से छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कॉलेज में पेयजल की व्यवस्था सुचारु रूप से चालू नहीं हैं.

कर्मचारी की भी मनमानी चल रही है. महाविद्यालय प्रबंधन ने हमारी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन तेज किया जायेगा.

घंटों महाविद्यालय में प्रदर्शन करने के बाद प्राचार्य ने पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर वार्तालाप किया, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह, विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब खान, उत्तर बिहार उपाध्यक्ष निहाल सिंह, जिला अध्यक्ष राजा बाबू शामिल थे। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि आपकी सभी मांगे छात्र हित में जायज है, दो दिनों के अंदर सभी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा।

7 सूत्री मांग निम्लिखित है
1:- महाविद्यालय में जितनी भी शौचालय है उसका साफ सफाई एवं मरम्मत करवाया जाए
2:- महाविद्यालय में पेयजल की व्यवस्था पूर्ण रूप से मुहैया करवाया जाए

3:-कर्मचारियों द्वारा आए दिन छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करना
4:-मार्कशीट मूल प्रमाण पत्र एवं एडमिट कार्ड देने के लिए अवैध वसूली

5:-महाविद्यालय में परीक्षा भवन निर्माण करवाया जाए
6:-गर्ल्स कॉमर्स रूम में आम छात्राओं को भी प्रवेश दिया जाए
7:-साइकिल स्टैंड का व्यवस्था करवाया जाए।

जिसमें मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निखिल सिंह, उत्तर बिहार उपाध्यक्ष निहाल सिंह, शाकिब सकील, नाडी खान, राजीव रंजन, एकराम इम्तियाज, नितिन, किसलय, गोलू राजा, सैफ अली, सुधांशु, पंकज आदि मौजूद थे।





Leave a Reply