पटना: 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम हमले के दो महीने हो चुके हैं. दो महीने बाद लालू यादव ने केंद्र सरकार से कई सवाल किए. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए केंद्र सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा.

लालू यादव ने जवाब
लालू यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल किया कि ‘पहलगाम में आतंकी हमला कर निर्दोष देशवासियों की हत्या करने वाले आतंकियों को अब तक सरकार क्यों नहीं पकड़ पायी है? लालू यादव ने इसका जवाब मांगा है.

सीजफायर पर उठाए सवाल
इस दौरान उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति के कहने से सीजफायर क्यों किया गया?’ इस दोनों सवालों का जवाब कौन देगा?

सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
दरअसल, लालू यादव ने जो तस्वीर शेयर किया है वे एनिमेटड है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुर्सी पर बैठे हैं. गोद में पीएम मोदी को बैठाया गया है. सामने से केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर आदि बैठे हुए हैं. तस्वीर में लिखा है Lotus के आका Potus.

26 लोगों की हुई थी मौत
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिक की मौत हो गयी थी. इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया था.

इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की. 4 दिनों तक चले इस अभियान में सेना ने पाकिस्तान में घूसकर आतंकी अड्डों को धव्स्त किया. कई आतंकी की मौत भी हुई.

4 दिनों बाद सीजफायर
4 दिनों के बाद दोनों दोनों देशों के बीच वाता हुई और सीजफायर किया गया. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अहम रोल माना जा रहा है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी थी कि दोनों देशों के बीच वार्ता कर हमला को रोक दिया गया है.



Leave a Reply